बुधवार, 27 जून 2012

जब फौजी घर आता है 

 पूनम शर्मा 

 


जब फौजी घर आता है,
खुशियाँ महक जाती हैं,
थका हुआ तन मन तब,
थोडा सा रम जाता है।

माँ बनाती पकवान रसिले,
पिता फल मिठाई लाते हैं,
हो जाते हैं घर में सब हँसिले,
बच्चे भैया-२ कह मुस्काते हैं।

जब फौजी वापस जाता है,
सब कुछ जैसे रुक जाता है,
माँ दुआएँ देकर तिलक लगाती है,
फिर विदाई का पल आता है।

साथियों मे शामिल हो फौजी,
कर्तव्य में लीन हो जाता है,
ये मेरा देश ये मेरा वतन,
इस खयाल में खो जाता है।

फौजी


2 टिप्‍पणियां:

  1. भारत माँ का सच्चा सेवक,
    फौजी कहलाता.
    पर्वत नदियाँ और समुन्द्र,
    देख नहीं घबराता.
    जब तक मंजिल हाथ न आये,
    आगे बढ़ता जाता.
    शाम सवेरे देशप्रेम के,
    सबको गीत सुनाता.
    फौजी...
    बर्फीली चट्टानों में भी,
    सजग हमेशा रहता.
    आंधी पानी सर्दी गर्मी,
    तन पर अपने सहता.
    आती याद उसे जब घर की,
    कुछ मन को समझाता.
    फौजी..

    जीवन से वह मोह न करता,
    दुश्मन से टकराता.
    गोली से गोली की भाषा,
    वह उसको समझाता.
    फिर न लौट कर आये वापस,
    ऐसा सबक सिखाता.
    फौजी...

    हँसते हँसते सीने पर वह,
    अपने गोली खाता.
    प्राण न्योछावर कर सीमा पर ,
    माँ का क़र्ज़ चुकाता.
    मातृभूमि की रक्षा के हित,
    अपनी जान गंवाता.
    फौजी..,

    भारत माँ का सच्चा सेवक,
    फौजी कहलाता.

    जवाब देंहटाएं